{"_id":"6ac015675d00f618650c4b55","slug":"two-youths-including-a-woman-assaulted-in-a-dispute-over-parking-a-trolley-allahabad-news-c-407-1-nan1009-21081-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रॉली खड़ी करने के विवाद में महिला समेत दो युवकों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रॉली खड़ी करने के विवाद में महिला समेत दो युवकों से मारपीट
Sat, 03 Oct 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
घूरपुर क्षेत्र के चकसंगतदास गांव में जमीन पर ट्रैक्टर की ट्रॉली खड़ी करने के विवाद में महिला समेत दो युवकों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। मामले में सुनीता देवी पत्नी तेज बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने दी तहरीर में बताया कि 29 सितंबर को सुनीता देवी के बेटे अजय ने अपनी जमीन पर ट्रैक्टर की ट्रॉली खड़ी की थी। आरोप है कि इसी बात पर लालची देवी, छत्रधारी, अमर बहादुर, राधा देवी, मीना देवी, मीनू और ज्योति ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अजय और राजवी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप है। सुनीता देवी ने शिकायत में आरोप लगाया कि बीचबचाव के दौरान उनके सिर और चेहरे पर चोटें आईं। वहीं, दोनों युवकों के शरीर में भी अंदरूनी चोटें लगने की बात कही गई है। आरोप है कि मारपीट के बाद नामजद लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। शिकायत के आधार पर घूरपुर पुलिस ने सातों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया प्रार्थना पत्र के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।