फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two youths died in head-on collision between bikes, condition of two critical

Prayagraj Accident : बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, दो की हालत नाजुक

Sun, 18 Aug 2024 03:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 03:23 PM IST
सार

बारा थाना क्षेत्र के असरवई गांव के रहने वाले रोहित (20 पुत्र मूलचंद घर से किसी काम से बाइक से जारी बाजार जा रहा था। बैजला नहर पर चौदहा के सामने पहुंचा था कि जारी की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आ रहे थे।

विज्ञापन
Two youths died in head-on collision between bikes, condition of two critical
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारा थाना क्षेत्र के बैजला नहर पर मजरा चौदहा के पास दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के शिकार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी आ गए। चारों युवक क्षेत्र के असरवई गांव के ही रहने वाले थे।

विज्ञापन


बारा थाना क्षेत्र के असरवई गांव के रहने वाले रोहित (20 पुत्र मूलचंद घर से किसी काम से बाइक से जारी बाजार जा रहा था। बैजला नहर पर चौदहा के सामने पहुंचा था कि जारी की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आ रहे थे। इसमें असरवई निवासी धर्मेंद्र (25) पुत्र भैयालाल, मंगरू पुत्र लाला व नीरज पुत्र पारसनाथ थे। दोनोंं बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। यह देखकर ग्रामीण जुट गए। गांव वालों ने बताया कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। मौके पर ही धर्मेंद्र और रोहित की मौत हो गई। मंगरू और नीरज को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed