{"_id":"67f78d699d05d262190bc847","slug":"two-youths-died-in-a-head-on-collision-between-bikes-three-in-critical-condition-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident : बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident : बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर
Thu, 10 Apr 2025 02:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:50 PM IST
सार
खीरी थाना क्षेत्र कैथवल गांव में रामचरन इंटर कॉलेज के सामने लेडियारी बाजार मंडी तिराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। वही तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खीरी थाना क्षेत्र कैथवल गांव में रामचरन इंटर कॉलेज के सामने लेडियारी बाजार मंडी तिराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। वही तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। एक युवक का दाहिना पैर बुरी तरफ से टूट कर जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र कुमार (25) पुत्र नंदकिशोर निवासी रत्योरा करपिया अपने परिवार के दो युवकों के साथ रिश्तेदारी में दावत खाने जा रहा था। लेडियारी बाजार के मंडी तिराहे के पास रामचरन इंटरमीडिएट कॉलेज के सामने विपरीत दिशा में आ रही तेज रफ्तार बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों में सवार पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र कुमार, तथा पुष्पराज (17) पुत्र प्रभाशंकर निवासी कैथल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सुरेंद्र सिंह पुत्र नंदू सिंह, ज्ञान सिंह पुत्र कलेन्द्र सिंह निवासी ग्राम रत्योरा करपिया और गौतम आदिवासी पुत्र रमाशंकर निवासी कैथवल को हालत गंभीर देख जिला अस्पताल स्वरूपरानी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। उसका एक बेटा प्रदीप है। पत्नी पुष्पा देवी तथा माता राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं मृतक पुष्पराज दो भाइयों में छोटा था। मां अनीता देवी तथा बहन अलनी बेसुध हो गई। हादसे की सूचना पर मृतकों के परिजन भी सीएचसी कोरांव पहुंच गए। देखते ही देखते सीएचसी में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों का पंचनामा कर मोर्चरी भेज दिया गया। सीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं तीन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकों की रफ्तार बहुत तेज थी। हादसे में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन