फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two youth died in suspicious condition in prayagraj

Prayagraj: कौंधियारा में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

Tue, 06 Feb 2024 02:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 02:46 PM IST
सार

घर वालों ने अभी किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Two youth died in suspicious condition in prayagraj
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौंधियारा थाना क्षेत्र के भरहरा गांव में सोमवार की रात दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में लाशें नहर के किनारे मिलीं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों की रात में हत्या कर दी गई। एक युवक के मुंह से झाग निकल रहा था दूसरे के शरीर पर चोटों के निशान थे। घर वालों ने अभी किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


 भरहरा गांव के रहने वाले राजेंद्र कुमार का बेटा संजय (16) और संगम लाल का बेटा संदीप (15) पट्टीदार थे। संजय और संदीप में गहरी दोस्ती भी थी। संदीप सोमवार की रात संजय के घर गया था। संजय की मां ने दोनों को खाना दिया। खाना खाकर करीब 8 बजे दोनों घर से बाहर निकले। फिर वापस नहीं लौटे। मंगलवार की सुबह गांव का रहने वाला राजकुमार शौच के लिए जा रहा था तभी उसने निरौंधा माइनर नहर के बगल में पुआल पर संजय और संदीप की लाशें देखी। संदीप के मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन


संजय के शरीर पर चोटों के निशान थे। राजकुमार ने तुरंत घरवालों को सूचना दी। परिजन दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। घर वाले दहाड़े मार कर रोने लगे। तब तक पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी। इंस्पेक्टर कौंधियारा फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया की दोनों रात में अक्सर सिंचाई के लिए खेत जाते थे। उन्होंने किसी पर शक नहीं जताया है। दिन में डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडे और एसीपी कौंधियारा विवेक यादव भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी यमुनानगर ने बताया दोनों युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। शब्दों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। घर वालों से भी बातचीत की जा रही है। अगर वह किसी के खिलाफ तहरीर देते हैं तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed