फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two youth died in accident in prayagraj

Prayagraj: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 07 Dec 2021 01:03 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Dec 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Two youth died in accident in prayagraj
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

करछना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गधियांव गांव के पास  मिर्जापुर प्रयागराज राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर सोमवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के मझुआ गांव निवासी शिव कैलाश उर्फ दिनेश (32) पुत्र राजकरण गधियांव गांव  के पास एक ढाबे पर खाना बनाने का कार्य करता था । शिव कैलाश अविवाहित था ।

विज्ञापन

 

गांव के ही उसका साथी प्रदीप श्रीवास्तव उम्र (36) पुत्र अनिल श्रीवास्तव के साथ मोटरसाइकिल से घर जाने के लिए निकला की ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। प्रदीप श्रीवास्तव एक दिन पहले ही जयपुर से अपने घर आया था। प्रदीप श्रीवास्तव का उसकी पत्नी श्वेता श्रीवास्तव से पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा चल रहा था जिसकी पैरवी के लिए वह घर आया था ।

विज्ञापन

 

प्रदीप चार भाइयों में सबसे बड़ा था। लोगों के अनुसार प्रदीप एवं शिव कैलाश रात्रि में गधियांव गांव के ढाबे पर खाना खाकर घर के लिए जैसे ही निकले कि ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना करने वाला ट्रक मौके से भाग गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed