Prayagraj: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करछना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गधियांव गांव के पास मिर्जापुर प्रयागराज राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर सोमवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के मझुआ गांव निवासी शिव कैलाश उर्फ दिनेश (32) पुत्र राजकरण गधियांव गांव के पास एक ढाबे पर खाना बनाने का कार्य करता था । शिव कैलाश अविवाहित था ।
गांव के ही उसका साथी प्रदीप श्रीवास्तव उम्र (36) पुत्र अनिल श्रीवास्तव के साथ मोटरसाइकिल से घर जाने के लिए निकला की ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। प्रदीप श्रीवास्तव एक दिन पहले ही जयपुर से अपने घर आया था। प्रदीप श्रीवास्तव का उसकी पत्नी श्वेता श्रीवास्तव से पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा चल रहा था जिसकी पैरवी के लिए वह घर आया था ।
प्रदीप चार भाइयों में सबसे बड़ा था। लोगों के अनुसार प्रदीप एवं शिव कैलाश रात्रि में गधियांव गांव के ढाबे पर खाना खाकर घर के लिए जैसे ही निकले कि ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना करने वाला ट्रक मौके से भाग गया ।