फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two women injured in celebratory firing, accused arrested

Prayagraj News: हर्ष फायरिंग में दो महिलाएं घायल, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two women injured in celebratory firing, accused arrested
पिपरहिया ऊपरदहा गांव में शुक्रवार की रात शादी समारोह में द्वारचार के दौरान एक बराती की हर्ष फायरिंग से घराती पक्ष की दो महिलाएं घायल हो गईं। हालत गंभीर होने पर एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मची भगदड़ में लड़की के पिता भी घायल हो गए। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मामले को लेकर पीड़ित के परिजनों ने हडिया थाने में लिखित शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया। मुख्य आरोपी सोनू शर्मा को राइफल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पिपरहिया ऊपरदहां गांव में संजय कुमार शर्मा (40) पुत्र राजेश शर्मा की बेटी की शादी थी। सिरसा बाजार से श्याम बाबू शर्मा के बेटे शिवम शर्मा की बरात आई थी। रात लगभग 10:00 बजे के आसपास द्वारचार की रस्म के समय बंदूक से हर्ष फायरिंग की जा रही थी, जिसकी चपेट आकर पार्वती शर्मा (55) पत्नी राजेंद्र शर्मा निवासी ग्राम ऊपरदहां और रेखा शर्मा (45) पत्नी सुरेंद्र कुमार शर्मा निवासी भूई बरौत से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां रेखा शर्मा की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के दौरान धक्कामुक्की और भगदड़ सी मच गई, जिसमें संजय कुमार शर्मा के पैर में चोटें आईं।
मामले में सुरेंद्र कुमार शर्मा ने हंडिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी बरौत सौरभ पांडेय ने बताया कि हंडिया थाना प्रभारी ब्रिज किशोर गौतम के नेतृत्व में आरोपी सोनू शर्मा पुत्र स्वामीनाथ शर्मा निवासी ग्राम सिरसा थाना सराय ममरेज को सिंगल बैरल बंदूक और खोखे के साथ गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है।
बरात देख रहा था किशोर, गोली लगने से घायल
हुलासपुर लाक्षागृह गांव में द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग में बारात देख रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार को हुलासपुर लाक्षागृह गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार तिवारी की बेटी काजल और बरौली गांव निवासी गणेश पांडेय के बेटे धीरज कुमार की शादी थी। रात 10 बजे के करीब बरात दरवाजे पर पहुंच रही थी। रिश्तेदार के घर आया भेलसी गांव निवासी राम जी मिश्र का बेटा प्रिंस मिश्र (15) उर्फ कृष्णा मिश्र खड़ा होकर बरात देख रहा था।

आरोप है कि हर्ष फायरिंग कर रहे अंकित मिश्र निवासी हरिहरपुर की बंदूक से निकली गोली प्रिंस की हथेली और जांघ में धंस गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया उपरदहां ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रोशनकुमार मिश्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed