फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two thousand notes running in bullion market, demand for gold and silver biscuits increased

2000 Notes : सराफा बाजार में दौड़ रही दो हजार की नोट, सोने और चांदी के बिस्कुट की मांग बढ़ी

Thu, 25 May 2023 03:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 May 2023 03:55 PM IST
सार

प्रयागराज में जहां सराफा बाजार में एक दिन का औसतन कारोबार पहले 12 से 14 करोड़ का था, वह अब बढ़कर 20 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। कारोबार बढ़ने से इस पेशे से जुड़े व्यापारी भी खासा उत्साहित हैंं।

विज्ञापन
Two thousand notes running in bullion market, demand for gold and silver biscuits increased
दो हजार के नोट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरबीआई की ओर से दो हजार के नोट चलन से वापस लेने की घोषणा के बाद तमाम ट्रेड से जुड़े व्यापारी भले ही गुलाबी नोट लेने से कतरा रहे हो, लेकिन सराफा बाजार में ऐसा नहीं है। प्रयागराज के सराफा बाजार में दो हजार की नोट खूब दौड़ रही है। लोग गुलाबी नोट खपाने के लिए सराफा बाजार में इन्वेस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रयागराज में जहां सराफा बाजार में एक दिन का औसतन कारोबार पहले 12 से 14 करोड़ का था, वह अब बढ़कर 20 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। कारोबार बढ़ने से इस पेशे से जुड़े व्यापारी भी खासा उत्साहित हैंं।
विज्ञापन


ज्वैलरी कारोबार में अचानक उछाल आने के बाद खासकर सोने-चांदी के बिस्कुट की मांग बढ़ी है। माना जा रहा है कि जिन लोगों के यहां गुलाबी नोट ज्यादा थी वह अब उससे सोना खरीद रहे हैं। ताकि बैंक की किसी भी तरह की लिखा पढ़ी से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते सोने के दामों में एक से डेढ़ हजार रुपए प्रति दस ग्राम उछाल अब तक आ चुका है। चांदी के दाम भी तकरीबन एक हजार रुपए प्रति किलो बढ़े हैं। श्री गणेश ज्वैलर्स के अनूप वर्मा ने बताया कि दो हजार रुपए के नोट आम लोगों के पास तो कम है, लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके पास इन नोटों की कमी नहीं है।

वहीं, दूसरी ओर चौक स्थित मीरगंज व रानी मंडी की गलियों में स्थित सोने की दुकानों में भी ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं। एक कारोबारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बहुत से ऐसे लोग हैं जो 20 से 25 लाख रुपये तक के सोने की बिस्कुट खरीदने की बात कर रहे हैं। इसमें 50 ग्राम और 100 ग्राम सोने के बिस्कुट की डिमांड ज्यादा है।

इलाहाबाद ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि दो हजार का नोट लीगल है, इस वजह से कारोबारी इसे ले रहे हैं। यह बात सही है कि बीते कुछ दिन से बाजार में आने वाले अधिकांश ग्राहक दो हजार रुपये की नोट लेकर ही आ रहे हैं। बहुत से लोगों ने आगामी सहालग सीजन के लिए अभी से ही अपनी बुकिंग करवा ली है। इस समय प्रयागराज में प्रतिदिन के सराफा बाजार में औसतन कारोबार 20 करोड़ से ऊपर हो जाने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed