{"_id":"6ac6a0c3832108d18c0a888b","slug":"two-thousand-books-in-a-gleaming-library-but-no-permission-to-read-them-allahabad-news-c-3-ald1067-992208-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चमचमाते पुस्तकालय में दो हजार किताबें, पढ़ने की अनुमति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चमचमाते पुस्तकालय में दो हजार किताबें, पढ़ने की अनुमति नहीं
Thu, 08 Oct 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुस्तकालय के रैक में रखी किताबें, खाली पड़ी कुर्सियां, पढ़ने के लिए कोई नहीं है। फ़ोटो अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय के रैक में दो हजार किताबें पुस्तकालय की शोभा बढ़ा रही हैं। उद्घाटन को एक माह का समय बीत गया लेकिन अभी तक इस पुस्तकालय का बैंक खाता ही नहीं खुल सका। ऐसे में यहां आने वाले पाठकों को यहां की सदस्यता नहीं मिल पा रही है और उन्हें किताबें पढ़ने को नहीं मिल रही है।
20 से ज्यादा कुर्सियां पाठकों का इंतजार कर रही हैं। तीन से चार कर्मचारी प्रतिदिन ड्यूटी कर रहे हैं। अभी तक 20 से ज्यादा लोग यहां सदस्यता के लिए आवेदन भी कर चुके हैं। पुस्तकालय का उद्घाटन अपर मुख्य सचिव (बेसिक व माध्यमिक) पार्थ सारथी सेन शर्मा ने 30 अगस्त को किया था।
उन्होंने यहां से एक पुस्तक अपने नाम से जारी कराई थी। अभी तक वह इकलौते पाठक ही वह रहे जिन्हें किताब उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद से रजिस्टर खाली है। पुस्तकालय में आउटसोर्स के तहत अभिषेक शुक्ला, वासु उपाध्याय व शैलेश तिवारी पुस्तकालय में बकायदा ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, पुस्तकालय के अध्यक्ष अभ्युदय शुक्ला का कहना है कि बैंक खाता न होने से दिक्कतें हो रही हैं। खाता खुलने के बाद सदस्यता का निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा कर किताबें जारी की जाएंगी।
कर्मचारी पुस्तकालय में ड्यूटी कर रहे हैं। नियमित खुल भी रहा है। देखना होगा कि किताबें क्यों नहीं जा रही हो रहीं हैं। इसे शीघ्र ही खुलवाया जाएगा। -कामता राम पाल, अपर शिक्षा निदेशक, माध्यमिक