{"_id":"69de9a4e8505b3dd7f03353f","slug":"two-teenagers-drowned-while-bathing-in-the-ganga-ones-body-found-allahabad-news-c-254-1-sald1001-106647-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गंगा में नहाते वक्त दो किशोर डूबे, एक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गंगा में नहाते वक्त दो किशोर डूबे, एक का मिला शव
Wed, 15 Apr 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद झूंसी में गंगा के किनारे जुटे लोग और गहरे पानी में किशोरों को तलाश करती एसडीआरएफ औ
थाना क्षेत्र के हवेलिया वार्ड के सोहम आश्रम के पास गंगा में दो किशोर डूब गए। इनमें 12 वर्षीय किशोर अर्पित यादव की मौत हो गई। जबकि नौ वर्षीय लवकुश यादव की तलाश जारी है।
हवेलिया वार्ड के नैका महीन निवासी नौ वर्षीय लवकुश यादव पुत्र जय सिंह यादव, 12 वर्षीय अर्पित यादव पुत्र चंद्रभूषण और 12 वर्षीय वैभव पुत्र हौसला प्रसाद मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से साइकिल पर आम की बाग जाने के लिए निकले थे। अर्पित और वैभव गांव के सरकारी स्कूल में सातवीं के छात्र हैं जबकि लवकुश कक्षा चार का छात्र है।
तीनों टहलते हुए सोहम आश्रम के पास गंगा नदी में नहाने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में अर्पित और लवकुश डूब गया। जबकि वैभव किसी तरह पानी से बाहर निकल आया। वहां मौजूद चरवाहों की मदद से वैभव ने दोनों किशोरों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घर की महिलाएं एवं पुरुष मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसडीआरफ और जल के साथ ही झूंसी पुलिस मौके पर पहुंची। करीब पौने पांच बजे अर्पित का शव मिला। जबकि लवकुश की तलाश जारी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।