फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two teenagers drown while taking bath at Rasulabad Ganga Ghat, trying to find divers

प्रयागराज : रसूलाबाद गंगा घाट पर नहाते समय दो किशोर डूबे, गोताखोर खोजने में जुटे

Fri, 05 May 2023 11:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 May 2023 11:47 AM IST
सार

शिवकुटी थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गंगा घाट पर स्नान करते समय दो युवक गंगा में समा गए। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों को खोजने में जुट गई है।

विज्ञापन
Two teenagers drown while taking bath at Rasulabad Ganga Ghat, trying to find divers
दो किशोर डूबे। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शिवकुटी थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गंगा घाट पर स्नान करते समय दो युवक गंगा में समा गए। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों को खोजने में जुट गई है। माना जा रहा है कि तेज बहाव के कारण दोनों आगे निकल गए होंगे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 

शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज के बर्तनवाली गली निवासी प्रियांशु (14) पुत्र मलखान और कृष्णा (15) नामक दोनों किशोर गंगा स्नान के लिए रसूलाबाद घाट गए थे। स्नान करते समय गहरे पानी में जाने के कारण वह डूबने लगे। यह देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते दोनों किशोर गहरे पानी में समा गए। गोताखोर खोजबीन में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed