{"_id":"65d745bc0180e9524f0ec249","slug":"two-students-returning-from-board-exams-died-in-a-road-accident-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत, सैदाबाद में हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत, सैदाबाद में हुआ दर्दनाक हादसा
Thu, 22 Feb 2024 06:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 Feb 2024 06:31 PM IST
सार
सड़क पार कर रही लड़कियों को बचाने के चक्कर में बाइक से असंतुलित होकर गिरने से दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। बाइक सवार छात्र बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा देकर घर लौट रहे थे.
विज्ञापन
प्रशांत और प्रियांशू। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हंडिया थाना क्षेत्र के कलहवा चौराहे के पास बाइक से असंतुलित होकर गिरने से से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। दोनों छात्र यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के धनीकापुरा गांव निवासी प्रशांत सिंह पुत्र धर्मजीत सिंह और प्रियांशु सिंह पुत्र चरण सिंह यादव गांव में स्थित सर्वोदय शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। बृहस्पतिवार को सुबह दोनों हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा देने के लिए गांधीनगर गांव स्थित कन्हैयालाल बख्श इंटर कॉलेज गए थे।
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाइक से लौटते समय कलहवा चौराहे के पास सड़क पार कर रहीं लड़कियों को बचाने के प्रयास में दोनों असंतुलित होकर सिर के बल सड़क पर गिर गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर दोनों को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन