{"_id":"649ff0dd0c950204d5040e2a","slug":"two-students-died-after-being-hit-by-a-vehicle-on-shastri-bridge-handia-was-going-to-appear-for-b-ed-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्रों की मौत, बीएड की परीक्षा देने जा रहे थे, शास्त्रीपुल पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्रों की मौत, बीएड की परीक्षा देने जा रहे थे, शास्त्रीपुल पर हादसा
Sat, 01 Jul 2023 02:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:58 PM IST
सार
बीएड की परीक्षा देने जा रहे छात्र और उसके दोस्त की वाहन के टक्कर से मौत हो गई। दोनों स्कूटी पर सवार थे। तेज रफ्तार वाहन ने शास्त्री पुल पर पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विकास मिश्रा और उत्कर्ष यादव। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दारागंज थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्रों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब सात बजे हुई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्कूटी में किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मारा है। सड़क पर गिरने के बाद वाहन दोनों युवकों को कुचलते हुए निकल गया। चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
दारागंज के बक्शी कला निवासी उत्कर्ष यादव (24) पुत्र राजेंद्र कुमार यादव बीएड का छात्र था। वह शनिवार को बीएड की परीक्षा देने के लिए अपने मित्र विकास मिश्र (23) पुत्र वीरेंद्र मिश्र के साथ स्कूटी से हंडिया जा रहा था। स्कूटी विकास मिश्रा की थी। सुबह करीब सात बजे शास्त्री पुल पर किसी तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। इसके बाद वाहन उन्हें कुचलते हुए भाग निकला। दोनों को तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। उत्कर्ष यादव दो भाइयों में बड़ा था। विकास मिश्र पटना एनआईटी से बीटेक कर रहा है। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि शास्त्री पुल पर सड़क की मरम्मत होने के कारण आवागमन वन वे हो गया है। इसके कारण ही हादसा हुआ है।
विज्ञापन