फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two student leaders arrested in Allahabad University vandalism, looting case

प्रयागराज : इलाहाबाद विवि में तोड़फोड़, लूटपाट मामले में दो छात्रनेता गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2023 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Jul 2023 01:13 PM IST
सार

विवि प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जाम लगाने के साथ ही विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान संस्कृत विभाग में शिक्षिकाओं से मारपीट का वीडियो भी सामने आया था। विवि प्रशासन की ओर से लूटपाट का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Two student leaders arrested in Allahabad University vandalism, looting case
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में तीन दिन पहले हुए बवाल के मामले में दो छात्रनेताओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें जीतेंद्र धनराज व अजय सिंह यादव उर्फ अजय सम्राट शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जीतेंद्र पर पहले से 15 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


उसका नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आया। वह मूल रूप से करीमुद्दीनपुर गाजीपुर का रहने वाला है। उसे चैथम लाइन के पास से पकड़ा गया। उधर अजय सिंह यादव मुकदमे में नामजद है। वह झूंसी का रहने वाला है। इस मामले में कुल छह छात्रनेताओं के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से चार अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। बता दें कि 11 जुलाई को बीवोक के छात्र आशुतोष दुबे की मौत के अगले दिन इविवि में जमकर बवाल हुआ था।
विज्ञापन


विवि प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जाम लगाने के साथ ही विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान संस्कृत विभाग में शिक्षिकाओं से मारपीट का वीडियो भी सामने आया था। विवि प्रशासन की ओर से लूटपाट का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में कुलानुशासक की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विवि के विभिन्न विभागों में अजय सिंह यादव उर्फ अजय सम्राट के नेतृत्व में लगभग 20 लोगों ने तोड़फोड़ की और रजिस्टर आदि फाड़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई शिक्षक व शिक्षिकाओं पर ईंट-पत्थरों, राॅड आदि से हमला किया गया। संस्कृत विभाग के शिक्षक और शिक्षिकाओं के गहने व रुपये छीन लिए गए। एसीपी कर्नलगंज राजेश कुमार यादव ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed