फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two sick prisoners die after prolonged illness

दो बीमार कैदियों की लंबी बीमारी के बाद मौत, एक को दहेज हत्या में हो चुकी थी आजीवन कारावास

Sun, 02 Feb 2020 01:51 PM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 02 Feb 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Two sick prisoners die after prolonged illness
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रयागराज के केंद्रीय कारागार नैनी में बंद एक सजायाफ्ता बुजुर्ग कैदी व एक विचाराधीन बंदी की लंबी बीमारी के बाद शनिवार को मौत हो गई। जेल प्रशासन की सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंचे और पंचनामा करके दोनों लाशों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। रविवार को वीडियोग्राफी के मध्य दोनों की लाशों का पोस्टमार्टम होगा। 
विज्ञापन


गंगापार के झूंसी क्षेत्र के नींवी गांव निवासी मिठाईलाल (90) पुत्र बादल वर्ष 2012 में बहू ममता देवी पत्नी राजेश कुमार की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद जेल गया था। उसकी पत्नी सोना देवी और बेटा दूधनाथ और बहू कंचन देवी भी जेल गए थे। लेकिन बेटा दूधनाथ और बहू कंचन बरी हो गए थे। 
विज्ञापन


न्यायालय ने मिठाईलाल और उसकी पत्नी सोना देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके बाद से वह नैनी सेंट्रल जेल में था। शुक्रवार रात मिठाईलाल की तबियत खराब हुई तो उसे उपचार के लिए बंदी रक्षकों ने पहले जेल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे आरएन अस्पताल भेज दिया गया। जहां शनिवार की भोर मिठाईलाल की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में हंडिया कोतवाली के उपरदहा गांव निवासी सूरज चौहान (19) पुत्र उमराव चौहान तीन भाइयों व दो बहनों में छोटा था। हंडिया पुलिस ने तीन महीने पहले उसे एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा था। जेल प्रशासन के मुताबिक वह ड्रग एडिक्ट था और तबेदिक रोग से ग्रसित था। 


30 जनवरी की रात सूरज की नैनी जेल में अचानक तबीयत खराब हुई तो उपचार के लिए पहले उसे जेल अस्पताल और फिर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां शनिवार भोर में सूरज की मौत हो गई। पता चलने पर दोनों के परिवार वाले बदहवास हालत में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed