फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two Police Post In-charges Suspended for Negligence

Prayagraj News: लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two Police Post In-charges Suspended for Negligence
साउथ मलाका में पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर चार हत्याएं होने पर दो चौकी इंचार्ज की लापरवाही सामने आई है। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए सूरजकुंड चौकी प्रभारी मुलायम सिंह यादव और साउथ मलाका चौकी प्रभारी रोहित गौड़ को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी शनि गुप्ता देर रात करीब एक बजे तक घर नहीं पहुंचा था। इस पर उसका भाई साउथ मलाका चौकी पहुंचा और गुमशुदगी की सूचना दी। आरोप है कि चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। न ही कोई प्रभावी कार्रवाई की। यदि सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय होती और संदिग्ध परिस्थितियों की जांच करती तो मामले के कुछ महत्वपूर्ण सुराग पहले ही मिल जाते। इसी बिंदु को लेकर उच्चाधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के समय सूरजकुंड चौकी प्रभारी मुलायम सिंह यादव नाइट इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। क्षेत्रीय निगरानी की जिम्मेदारी साउथ मलाका चौकी प्रभारी रोहित गौड़ के पास थी। प्रारंभिक जांच में दोनों की भूमिका संदिग्ध और लापरवाही भरी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed