{"_id":"6878067ab0ab63cae80cedbf","slug":"two-parties-fight-over-land-dispute-five-injured-allahabad-news-c-407-1-sald1007-4936-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन
मंगलवार की शाम जमीन विवाद को चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पांच लोग जख्मी हो गए। जबकि एक की हालत गंभीर है। उसका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है।
सराय इनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत बगई बदनामा गांव निवासी शिवपूजन पुत्र मन्नालाल का आरोप है कि बभनकुइयां गांव निवासी लाल प्रताप पुत्र रामजतन परिवार के साथ आए दिन मारपीट करता था। वहीं, लाल प्रताप के पक्ष का आरोप है विपक्षी बर्थडे पार्टी में शराब पी रहे थे। रास्ते से जाने के दौरान उन्होंने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
जिसमें नरेंद्र प्रताप पुत्र लाल प्रताप, रामबाबू व सुनील कुमार घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र प्रताप को बनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उन्हें एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष से शिवपूजन पुत्र मन्नालाल, शुभम पुत्र शिवपूजन घायल हो गए हैं। सुनील कुमार की तहरीर पाकर पुलिस ने शिव पूजन पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं शिवपूजन ने भी मामले की तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है। सहसों पुलिस चौकी इंचार्ज शुभम पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में घटना जमीन विवाद से जुड़ी हुई पाई गई है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।