{"_id":"68054d4e9a401f11500dcd9a","slug":"two-parties-clashed-over-the-removal-of-ambedkars-statue-naini-news-c-3-1-hld1039-605559-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आंबेडकर की मूर्ति को हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आंबेडकर की मूर्ति को हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Mon, 21 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
लेड़ियारी। डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति हटाने को लेकर भीम आर्मी सेना और व्यापारियों के बीच रविवार को लेड़ियारी बाजार में मारपीट हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई।
26 जनवरी को रामचरन इंटरमीडिएट कॉलेज कैथवल में आंबेडकर की मूर्ति हटवा कर दूसरी लगाई गई थी। इसी बात को लेकर भीम आर्मी सेना के जिलाध्यक्ष ने मूर्ति हटाने का आरोप लगाते हुए विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ खीरी थाने में प्रार्थना पत्र दिया था।
इसी मामले में दोनों पक्षों का रविवार को समझौता होना था। समझौते के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। एक दूसरे के कपड़ा फाड़ दिए गए। विद्यालय के प्रबंधक शिव शंकर केसरी ने बताया कि विद्यालय में रखी प्रतिमा टूटी हुई थी। जिसे हटाकर नई मूर्ति स्थापित की गई है। भीम आर्मी सेना इस बात को बेवजह तूल पकड़ा रहे हैं। वहीं भीम आर्मी सेवा के जिला जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें समझौता के लिए बुलाया गया। विद्यालय परिवार व व्यापारियों द्वारा मारापीटा गया। साथ ही कपड़े फाड़ दिए गए। इन पर कार्रवाई न हुई तो वे आंदोलन और सड़क जाम करने के लिए मजबूर होगें। मामले में थाना अध्यक्ष खीरी आशीष सिंह ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।