{"_id":"686adb3622558d9b4b0eb456","slug":"two-parties-clashed-in-the-procession-four-injured-meerganj-news-c-401-1-mrg1002-1847-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जुलूस में दो पक्ष भिड़े, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जुलूस में दो पक्ष भिड़े, चार घायल
Mon, 07 Jul 2025 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। बसई गांव में ताजिये के जुलूस के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने विवाद का निपटारा कराने के बाद जुलूस को आगे बढ़वाया।
रविवार को शाम करीब चार बजे गांव बसई मोहनपुर रास के साथ ही सहोड़ा, मजरा रतनपुरा के ताजिये मोहनपुर में बने कर्बला तक जा रहे थे। इसी दौरान रतनपुरा के कुछ लोग बसई के ताजिये को जबरन उठाने लगे। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज करने के साथ ही लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इससे जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। बसई निवासी छोटे पुत्र अली अहमद, फुरकान पुत्र अली अहमद, इंतेखाब पुत्र पुत्तन और शाहिद हुसैन पुत्र इस्लाम घायल हो गए।
रतनपुरा के लोगों ने कर्बला पहुंचने पर देख लेने की चेतावनी दी। इसको लेकर डरे ग्रामीणों ने ताजिये को रास्ते में ही रोक लिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें समझाया। आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जुलूस आगे बढ़ा। पुलिस की सुरक्षा में ही ताजियों को दफन कराया गया।
विज्ञापन
ड्रोन से निगरानी
कस्बा सहित आसपास के गांवों से निकाले गए जुलूस की निगरानी ड्रोन से की गई। कस्बा मीरगंज के साथ ही दुनका, हल्दी खुर्द, बलूपुरा, तिलमास, शीशम खेड़ा, मंडनपुर, गनेशपुर, धनेली आदि गांवों से निकाले गए जुलूस के साथ सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी साथ रही।
धनेटा-शीशगढ़ रोड से रोका आवागमन
जुलूस निकलने के दौरान पुलिस ने धनेटा-शीशगढ़ रोड से अन्य वाहनों का आवागमन रोक दिया। शाम चार बजे से लेकर रात करीब आठ बजे तक यहां से वाहन नहीं गुजर पाए। इसके चलते राहगीरों को परेशानी हुई।