{"_id":"5d4c88828ebc3e6cc60b488a","slug":"two-parties-clash-at-drugstore-in-property-dispute-fierce-uproar-allahabad-news-ald25172844","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी विवाद में दवा की दुकान पर दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी विवाद में दवा की दुकान पर दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर हंगामा
विज्ञापन
Two parties clash at drugstore in property dispute, fierce uproar
प्रयागराज। बालसन चौराहे के पास स्थित एक दवा की दुकान पर बृहस्पतिवार शाम दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है। मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।
घटना शाम पांच बजे के करीब की है। बालसन चौराहे पर स्थित दवा की दुकान में दो पक्षों के बीच पहले नोकझोंक और फिर मारपीट होने लगी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिली तो पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां एक पक्ष के कपिल व रोहित बाली ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि अनिल बाली सपरिवार उनकी दुकान बालसन मेडिकल एवं जनरल स्टोर पर आकर गालीगलौज व हाथापाई पर आमादा हो गये और करने लगा। इसमें ऋतु बाली, किरन बाली व दो- तीन अज्ञात भी शामिल थे। आरोप है कि पहले भी उपरोक्त ऐसा ही कर चुके हैं जिस संबंध में जार्जटाउन व कर्नलगंज में मुकदमा दर्ज है।
उधर दूसरे पक्ष से ऋतु बाली निवासी चर्च लेन ने आरोप लगाया कि शाम को वह अपने पति अनिल बाली, ननद किरन प्रिया मेहता व भाई अजय छिब्बर के साथ पहुंची और जेठ विनोद बाली से दुकान के हिसाब-किताब के संदर्भ में बातचीत कर रही थी। तभी विनोद के बेटे रोहित ने मेरे भाई अजय को गालियां देते हुए उसके चेहरे पर कैंची से वार किया। भागने पर अजय का गला दबाने का प्रयास किया गया। उन्हें व उनकी ननद को भी पीटा गया। आरोप है कि रोहित ने दुपट्टा खींचा और हाथ मरोड़ के मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। जार्जटाउन इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच प्रॉपर्टी का विवाद है। एक पक्ष से अनिल, ऋतु, किरन व दो-तीन अज्ञात और दूसरे पक्ष से रोहित, विनोद बाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।