फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two parties clash at a wedding ceremony, FIR registered

Prayagraj News: शादी समारोह में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 10 Feb 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 10 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash at a wedding ceremony, FIR registered
क्षेत्र के इरादतगंज गांव से एक शादी समारोह में शामिल होने गए दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पूर्व प्रधान ने चार नामजद समेत चार अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट और लूट की लिखित तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट समेत कई आरोप लगाते हुए तहरीर दी है ।
विज्ञापन


घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज गांव के पूर्व प्रधान तेजबली यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार की रात वे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजापुर करमा रोड स्थित ओम वाटिका गए थे। वहां उनके गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने उनपर हमला कर घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरे पक्ष ने भी थाने के सामने मारपीट करने और बंदूक छीनने का प्रयास और नकदी समेत कारतूस छीन लेने का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान पक्ष के कई लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। मामले में सुशील पक्ष के जीतू सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह निमंत्रण से जब लौट रहे थे तो प्रधान पक्ष के मौजूद लोगों ने उनकी बाइक घूरपुर थाने के सामने रोककर मारपीट की और उनकी बंदूक छीनने की कोशिश करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद किसान यूनियन के नाराज लोग घूरपुर थाने में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी पर थाने में वकीलों का जमावड़ा
पूर्व ग्राम प्रधान के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद आरोप है कि घूरपुर थाने में एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी की जा रही है। सूचना पर पूर्व ग्राम प्रधान के पक्ष से कई वकील घूरपुर थाने पहुंचे। वहीं पूर्व ग्राम प्रधान तेजबली यादव के बेटे सुधीर ने आरोप लगाया है कि आरोपियों में से एक ने उसके मोबाइल फोन पर धमकी दी है और कहा है कि अपने पिताजी को मुकदमा दर्ज करने से रोको नहीं तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।- अब्दुस सलाम खान, एसीपी कौंधियारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed