फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two nurses suspended from duty for delivery of Kovid victim

कोविड पीड़िता के प्रसव में ड्यूटी से नदारद दो नर्सें निलंबित

Fri, 15 May 2020 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two nurses suspended from duty for delivery of Kovid victim
मेडिकल नौकरी
 एसआरएन अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला का प्रसव कराने से मना करने और ऑपरेशन के दौरान ड्यूटी से नदारद दो आउटसोर्सिंग नर्सों को अस्पताल प्रबंधन ने निलंबित कर दिया गया है। एसआईसी ने दोनों नर्सों की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति संबंधित एजेंसी से की है। वहीं दो चिकित्सकों पर भी कार्रवाई लटकी है, इनकी शिकायत शासन के साथ कमिश्नर से की गई है। प्राचार्य मामले की अपने स्तर से जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन


कोटवा बनी लेबल वन हॉस्पिटल में भर्ती प्रतापगढ़ की कोरोना संक्रमित महिला की हालत बिगड़ने और प्रसव पूर्व की पीड़ा होने के कारण एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया था। कोरोना संक्रमित महिला का प्रसव बिना ऑपरेशन संभव नहीं था। शिशु की धड़कन कम होने के कारण आनन फानन में स्त्री प्रसूति विभाग की अध्यक्ष डॉ. अमृता चौरसिया ने ऑपरेशन से प्रसव कराने का निर्णय लिया था। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


महिला के ऑपरेशन के दौरान ड्यूटी पर तैनात नर्सें नहीं आईं। बताया गया कि दोनो नर्सें कोरोना संक्रमित का प्रसव कराने को किए जा रहे ऑपरेशन में शामिल नहीं हुईं। इसलिए ऑपरेशन के दौरान जूनियर डॉक्टर श्वेता और डॉ. समीक्षा ने नर्सों वाला काम भी किया। एसआरएन के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव को निलंबित कर ड्यूटी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed