फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two new police stations will be built in Prayagraj, after the permission of the higher officials, the exercise will start.

कानून व्यवस्था : प्रयागराज में बनेंगे दो नए थाने, उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद कवायद शुरू

Mon, 31 Jan 2022 06:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 06:46 AM IST
सार

रेलवे भर्ती परीक्षा को लेकर छात्रों की ओर से रेलवे ट्रैक जाम किए जाने के बाद 25 जनवरी को बघाड़ा में जमकर बवाल हुआ था। पुलिस पर पथराव के बाद छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ जिसमें कई जख्मी भी हुए।

विज्ञापन
Two new police stations will be built in Prayagraj, after the permission of the higher officials, the exercise will start.
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

रेलवे भर्ती परीक्षा को लेकर हुए बवाल के बाद अब बघाड़ा व सलोरी में दो नए थाने बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। यहां छात्रों की बड़ी संख्या और आए दिन होने वाले हंगामे, प्रदर्शन के मामलों को देखते हुए पुलिस अफसरों ने यह फैसला किया है। फिलहाल इस संबंध में उच्चाधिकारियों की ओर से भी सहमति मिल गई है, जिसके बाद अब जल्द ही विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन



रेलवे भर्ती परीक्षा को लेकर छात्रों की ओर से रेलवे ट्रैक जाम किए जाने के बाद 25 जनवरी को बघाड़ा में जमकर बवाल हुआ था। पुलिस पर पथराव के बाद छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ जिसमें कई जख्मी भी हुए। यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना। पुलिस अफसरों का कहना है कि बघाड़ा व सलोरी में छात्रों के हंगामे, बवाल का यह पहला मामला नहीं है।

विज्ञापन

छात्रों के बवाल के बाद हरकत में आया प्रशासन

हाल के दिनों में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कानून व्यवस्था भंग हुई और स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटनाओं की समीक्षा में पाया गया कि ज्यादातर मामलों में कार्रवाई में देरी, पर्याप्त फोर्स की उपलब्धता न होने और पुलिस की अभिसूचना इकाई की असफलता से ऐसे मामलों ने बड़ा रूप ले लिया, जिन्हें नियंत्रित किया जा सकता था। इसी को देखते हुए अब दोनों इलाकों में नए थाने स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।


सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में पिछले दिनों एक बैठक हुई जिसमें उच्चाधिकारियों की ओर से भी इस प्रस्ताव पर सहमति जताई गई। इसके बाद से नए थाने स्थापित करने को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। लेकिन पुलिस अफसरों का कहना है कि एडिशनल एसपी को इस संबंध में प्रस्ताव जिला मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

थानों की स्थापना के लिए मानक
पुलिस अफसरों का कहना है कि सलोरी और बघाड़ा क्षेत्र आबादी के हिसाब से नए थाने स्थापित किए जाने को लेकर पूरी तरह से मानकों पर खरे उतरते हैं। मौजूदा समय में यहां रहने वाले छात्रों की संख्या को देखा जाए तो दोनों ही क्षेत्र में आबादी एक लाख से ज्यादा है। मानक के अनुसार, शहरी क्षेत्र में 75 व ग्रामीण क्षेत्र में 50 हजार आबादी पर थाना स्थापित किया जा सकता है।


दोनों चौकियों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती
एक तरफ नए थाने बनाने की कवायद शुरू हो गई है तो दूसरी ओर फिलहाल के लिए वह प्रबंध भी किए जा रहे हैं जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे। इसी के तहत ईश्वर शरण और एनी बेसेंट चौकी में 20-20 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। दोनों ही चौकियां कर्नलगंज थाने के अंतर्गत स्थित हैं। गौरतलब है कि ईश्वर शरण चौकी सलोरी और एनी बेसेंट चौकी बघाड़ा में स्थित है। जहां लाखों की संख्या में प्रतियोगी छात्र रहते हैं।

विज्ञापन

चिह्नित छह उपद्रवियों की तलाश में दबिश
उधर, पांच दिन पहले हुए बवाल मामले में चिह्नित किए गए छह उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। सलोरी, बघाड़ा के अलावा कटरा और शिवकुटी के कई इलाकों में पुलिस टीम पहुंची और उपद्रवियों के संभावित ठिकानों पर पहुंचकर तलाश की। फिलहाल देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था। आरोप है कि मामले में दो दिन पहले गिरफ्तार हुए राजेश सचान के साथ ही छात्रों को उकसाने वालों में यह लोग भी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed