{"_id":"60de0e6738326115b0004a96","slug":"two-more-videos-of-firearms-joyous-firing-went-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असलहों के प्रदर्शन, हर्ष फायरिंग के दो और वीडियो वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहों के प्रदर्शन, हर्ष फायरिंग के दो और वीडियो वायरल
Fri, 02 Jul 2021 12:20 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : थरवई स्थित हवाई पट्टी पर असलहों के प्रदर्शन का वीडियो वायरल।
- फोटो : prayagraj
जिले में असलहों के प्रदर्शन व हर्ष फायरिंग के वीडियो वायरल होने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर दो और वीडियो वायरल हुए। पहले वीडियो में थरवई स्थित हवाई पट्टी पर सफारी गाड़ी पर सवार युवक असलहों का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इनमें से असलहा लिए हुए एक युवक गाड़ी के बोनट पर बैठा जबकि अन्य दरवाजों पर खड़े नजर आते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
prayagraj news : थरवई स्थित हवाई पट्टी पर असलहों के प्रदर्शन का वीडियो वायरल।
- फोटो : prayagraj
वायरल दूसरे वीडियो में टीशर्ट और पैंट पहने हुए युवक पहले पिस्टल व फिर राइफल से हवा में ताबड़तोड़ फायर झोंकता नजर आता है। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि पहला वीडियो 2015 का बताया जा रहा है। फिलहाल इसमें दिख रहे युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दूसरे वीडियो के बारे में भी जानकारी की जा रही है कि यह कहां का है।