{"_id":"604a55258ebc3e8ca31ac073","slug":"two-more-names-in-the-threatening-letter-to-dr-vandana-bansal-the-police-picked-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. वंदना बंसल को धमकी भरी चिट्ठी में दो और नाम, पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. वंदना बंसल को धमकी भरी चिट्ठी में दो और नाम, पुलिस ने उठाया
Thu, 11 Mar 2021 11:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
फोन कॉल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. वंदना बंसल को धमकी भरी चिट्ठी में महिला के साथ साथ दो और नाम भी हैं। पुलिस ने महिला के साथ ही उन दोनों से भी पूछताछ की है। अब करीब करीब यह साफ हो गया है कि महिला को परेशान करने के लिए ही उसका नाम और मोबाइल नंबर चिट्ठी में लिखा गया। चिट्ठी में जो दो और नाम हैं, उन्हें क्लीन चिट नहीं दी गई है। उनके कॉल डीटेल्स निकलवाए गए हैं। जिस डाकघर से चिट्ठी आई थी, वहां से भी कुछ खास जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जीवन ज्योति अस्पताल की डायरेक्टर डा. वंदना बंसल को हास्पिटल में कुछ दिन पहले धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। चिट्ठी में एक महिला का नाम और नंबर था। उसके अलावा दो और नाम भी उसमें लिखे हुए थे। महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन दोनों से भी पूछताछ की। हालांकि कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन उनके मोबाइल काल डीटेल्स निकलवाई जा रही हैं। इंस्पेक्टर कीडगंज रोशन लाल ने बताया कि चिट्ठी में जिन तीन लोगों के नाम लिखे हैं।
विज्ञापन
फर्जी कॉल
- फोटो : demo pic
उनसे पूछताछ की गई है। जिस तरह चिट्ठी लिखी है, उससे पता चल रहा है कि महिला को परेशान करने के लिए किसी ने यह हरकत की है। महिला से पूछा गया कि उसकी किससे दुश्मनी है। उसने कुछ विवादों के बारे में बताया है। उससे संबंधित तहकीकात भी चल रही है। पुलिस ने लिफाफे की मुहर से पता लगाया कि चिट्ठी जार्जटाउन स्थित डाकघर से भेजी गई थी। वहां भी पुलिस ने पूछताछ की है। हालांकि कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि कॉल डीटेल्स के आधार पर कुछ लोगों से शुक्रवार को पूछताछ की जाएगी।
गंगापार एसओजी के सिपाही ने धमकाया, वीडियो वायरल
प्रयागराज। गंगापार एसओजी के एक सिपाही ने नए यमुना पुल के नीचे साइकिल स्टैंड वाले को धमकाया। उसने धमकी देते हुए अपना नाम बताया और कहा कि वह एसओजी में है। कुछ ही देर में उसे पता चल जाएगा कि उसने किससे पंगा लिया है। इसी का वीडियो वायरल हो गया। दरअसल मनकामेश्वर मंदिर में भारी भीड़ होने के कारण वाहनों को पुल के पास खड़ा करने से आज रोक लगी थी। सिपाही ने जब वहां गाड़ी खड़ी की तो स्टैंड वाले ने उसे रोका। यहीं से बात बढ़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।