फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two more flats worth Rs 3 crore found belonging to Atik, will be attached to the gangster

Prayagraj News: अतीक के तीन करोड़ के दो और फ्लैट मिले, गैंगस्टर में होंगे कुर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Two more flats worth Rs 3 crore found belonging to Atik, will be attached to the gangster
अतीक अहमद की अपराध से अर्जित संपत्तियों की तलाश में जुटी कमिश्नरेट पुलिस ने उसकी बेशकीमती दो अन्य संपत्तियां तलाशी हैं। उसके दो फ्लैट मिले हैं, जिनकी कीमत तीन करोड़ है। फिलहाल, फ्लैट से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जानकारी एकत्र करने के बाद इन दाेनों को भी गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

यह दोनों फ्लैट खुल्दाबाद के लूकरगंज स्थित एक अपार्टमेंट में स्थित हैं। पुलिस का पता चला है कि अपार्टमेंट बनने की शुरुआत में ही अतीक ने दो फ्लैट अपने नाम बुक करा लिए थे। फिलहाल, यह नहीं स्पष्ट हो पाया है कि इसके लिए माफिया ने कितने रुपये चुकाए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों ही फ्लैट जब बुक कराए गए तो इनकी कीमत महज 15-15 लाख रुपये थी। यह बात भी सामने आई है कि दोनों ही फ्लैट कुछ समय के लिए किराये पर भी उठाए गए। फिलहाल, पुलिस इनसे संबंधित दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है। इसके लिए राजस्व विभाग के कर्मचारियों की भी मदद ली जा रही है। इन दोनों फ्लैट को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन



12.42 करोड़ की संपत्ति के मामले में सात को फैसला
उधर, अतीक अहमद की 12.42 करोड़ की बेनामी संपत्ति से संबंधित मामले में गैंगस्टर न्यायालय सात जून काे फैसला सुनाएगा। माफिया ने 200 रुपये दिहाड़ी पाने वाले मजदूर हूबलाल निवासी लालापुर के नाम पर यह संपत्ति बनाई थी, जो एयरपोर्ट क्षेत के गौसपुर कटहुला में स्थित है। पिछले साल नवंबर में इस संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किया गया था। कई महीनों तक मामले में कोई अपील न होने पर पुलिस आयुक्त न्यायालय ने इस मामले को गैंगस्टर कोर्ट में भेज दिया था। सूत्रों का कहना है कि हूबलाल ने यहां भी अपना बयान दर्ज करा दिया है। उसने बताया है कि अतीक ने डरा-धमकाकर यह बेशकीमती जमीन उसके नाम पर लिखाई थी। साथ ही यह भी कहा था कि वह जब चाहेगा, उसे जमीन उसके नाम पर लिखनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed