फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two more FIRs against CMD of Shine City, teacher writes case

प्रयागराज : शाइन सिटी के सीएमडी के खिलाफ दो और एफआईआर, शिक्षक ने लिखाया मुकदमा

Mon, 12 Jun 2023 05:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 05:30 PM IST
सार

महेंद्र कुमार ने खुद के नाम पर, पत्नी के नाम पर और बेटी के नाम पर तकरीबन 25 लाख रुपये कंपनी की विभिन्न स्कीमों में लगा दिए। पैसे लगाने के बाद उन्हें अभी तक कंपनी की किसी भी स्कीम का कोई लाभ नहीं मिला। इस बीच कंपनी भी भाग गई।

विज्ञापन
Two more FIRs against CMD of Shine City, teacher writes case
शाइन सिटी दफ्तर। सांकेतिक चित्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ नसीम के खिलाफ दो और रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज में अध्यापक महेंद्र कुमार गद्दोपुर में रहते हैं। 2017 में उन्हें एक सेमिनार के माध्यम से शाइन सिटी के बारे में पता चला था। सेमिनार में उन्हें विभिन्न प्रलोभन और तमाम स्कीमों के बारे में बताया गया।

विज्ञापन


महेंद्र कुमार ने खुद के नाम पर, पत्नी के नाम पर और बेटी के नाम पर तकरीबन 25 लाख रुपये कंपनी की विभिन्न स्कीमों में लगा दिए। पैसे लगाने के बाद उन्हें अभी तक कंपनी की किसी भी स्कीम का कोई लाभ नहीं मिला। इस बीच कंपनी भी भाग गई। महेंद्र की तहरीर पर शाइन सिटी के सीएमडी और एमडी के खिलाफ 10 जून को सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


पिपराव कोरांव के रहने वाले अजय बहादुर सिंह ने भी 2017 में अपने और अपने चचेरे भाई के नाम पर कंपनी में करीब 22 लाख रुपये लगाए थे। उन्हें कंपनी की ओर से प्लॉट और गाड़ी देने का वादा किया गया था, लेकिन कुछ भी नहीं दिया गया। अजय की ओर से भी 10 जून को सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed