{"_id":"5ccb447fbdec22078a1fb46a","slug":"two-meetings-will-be-done-by-yogi-road-show-will-be-sunny-deol","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सभा करेंगे योगी, रोड शो निकालेंगे सनी देओल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सभा करेंगे योगी, रोड शो निकालेंगे सनी देओल
Fri, 03 May 2019 07:28 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 03 May 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
sunny deol pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी सभा के बाद अब सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह मई को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। योगी यहां छह और दस मई को चुनावी सभा संबोधित करेंगे। इस दौरान चार या पांच मई को बालीवुड एक्टर एवं भाजपा से गुरदासपुर संसदीय सीट के प्रत्याशी सनी देओल का भी प्रयागराज आने का कार्यक्रम बन रहा है। सनी यहां रोड शो में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह मई को करछना में एवं दस मई को रामबाग स्थित सेवा समिति विद्या मंदिर ग्राउंड में चुनावी सभा संबोधित करेंगे। इसके पूर्व सनी देओल भी रोड शो में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार को गति देंगे। हालांकि उनके रोड शो के रूट का अभी निर्धारण नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि रोड शो शहर दक्षिणी एवं उत्तरी से निकाला जा सकता है।
इसी क्रम में सात अप्रैल को रेलमंत्री पीयूष गोयल भी प्रयागराज पहुंच रहे हैं। पीयूष गोयल भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का भी प्रयागराज आने का कार्यक्रम बना है। भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा का समय एक दो दिन में जारी हो जाएगा।