फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two jailed for murder of kidnapped youth, search for six

प्रयागराज : अपहृत युवक की हत्या में दो को जेल, छह की तलाश 

Sat, 23 Apr 2022 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 01:21 AM IST
सार

अतरसुइया थाना क्षेत्र के रानीमंडी के रहने वाले जीतेंद्र केसरवानी के बेटे आदर्श केसरवानी की एक अप्रैल की रात हत्या कर दी गई थी। मुट्ठीगंज के रहने वाले मोनू सारस्वत रात में आदर्श को अपने घर बुलाकर ले गया और वहीं अपने साथियों के साथ गला दबाकर मार डाला।

विज्ञापन
Two jailed for murder of kidnapped youth, search for six
crime - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आदर्श केसरवानी हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार को अमित और बिक्कू को जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी मोनू सारस्वत अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम बाहर जाएगी। मोनू और उसके पांच साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।  

विज्ञापन



अतरसुइया थाना क्षेत्र के रानीमंडी के रहने वाले जीतेंद्र केसरवानी के बेटे आदर्श केसरवानी की एक अप्रैल की रात हत्या कर दी गई थी। मुट्ठीगंज के रहने वाले मोनू सारस्वत रात में आदर्श को अपने घर बुलाकर ले गया और वहीं अपने साथियों के साथ गला दबाकर मार डाला। इसके बाद रात में कार से उसका शव मिर्जापुर के ड्रमंडगंज की पहाड़ियों से नीचे फेंक दिया। उधर, घरवालों को इस बारे में कुछ भी नहीं पता था। पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच कर रही थी।
विज्ञापन



कॉल डीटेल्स के आधार पर पुलिस ने दो दिन पहले अमित और बिक्कू नाम के युवकों को उठाया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस दोनों को लेकर ड्रमंडगंज गई जहां से आदर्श का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया गया। अपने दोस्तों के पकड़े जाने के बाद मोनू सारस्वत फरार हो गया था। अमित और बिक्कू से पूछताछ में यह खुलासा हुआ था कि आदर्श ने मोनू की पत्नी के बारे में कुछ छीटाकशी की थी। इसी कारण दोनों में विवाद हुआ और मोनू ने उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मोनू और उसके सात दोस्तों ने घटना को अंजाम दिया। अमित और बिक्कू को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। हो सकता है कि मोनू बाहर भाग निकला है। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम को बाहर भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed