फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two hostels will be built for 1500 students of IIIT

Prayagraj News: ट्रिपलआईटी के 1500 विद्यार्थियों के लिए बनेंगे दो हॉस्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two hostels will be built for 1500 students of IIIT
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में जल्द ही 1500 विद्यार्थियों के लिए दो नए और आधुनिक सुविधाओं से लैस छात्रावास बनाने की तैयारी है। दोनों हॉस्टलों को बनाने की अनुमानित कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये है और आने वाले तीन साल में यह बनकर तैयार हो सकता है।
विज्ञापन

एक हॉस्टल में एक हजार छात्रों के ठहरने की व्यवस्था होगी और दूसरे में 500 छात्राओं के लिए व्यवस्था होगी। ये छात्रावास तकनीक, सुरक्षा और पर्यावरणीय मानकों के उत्कृष्ट उदाहरण होंगे।
विज्ञापन

बिल्डिंग में छात्रों के लिए लिफ्ट और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप आदि की व्यवस्था भी होगी। लिफ्ट को ऐसा बनाया जाएगा कि आपात स्थिति में लिफ्ट से स्ट्रेचर भी ले जाया जा सके। छात्रावास के लिए बिल्डिंग एंड वर्क कमेटी (बीडब्ल्यू) से प्रस्ताव पास हो गया है और उम्मीद है कि इसी वर्ष बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) की बैठक में भी पास हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूकंपरोधी और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे छात्रावास
छात्रावास में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्किंग व्यवस्था की जाएगी, जिससे संस्थान में वाहनों के सुचारु संचालन में सहायता मिलेगी और जगह की भी बचत होगी। हॉस्टल की डिजाइन ऐसी तैयार की जा रही है कि यह भूकंपरोधी हो, जिससे आपदा की स्थिति में भी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ग्रीन बिल्डिंग के मानकों के अनुरूप होंगे हॉस्टल
हॉस्टल पूरी तरह से ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप बनाए जाएंगे। इसमें ऊर्जा की बचत करने वाली तकनीकों, प्राकृतिक रोशनी और वेंटिलेशन के इंतजाम, जल संरक्षण प्रणाली आदि सुविधाएं शामिल होंगी। इससे पर्यावरण को कम नुकसान होगा।



भविष्य की जरूरतों को देखते हुए छात्रों की सुविधा के अनुसार दो नए हॉस्टल के निर्माण का प्रस्ताव बीडब्ल्यू से पास हो गया है, छात्रावास को बनाने के लिए तीन साल का लक्ष्य रखा गया है। - डॉ. अखिलेश तिवारी, स्टेट ऑफिसर, ट्रिपलआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article