{"_id":"613b96598ebc3e48384cfe78","slug":"two-helpers-of-bihar-s-cyber-thug-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के साइबर ठग गैंग के दो मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के साइबर ठग गैंग के दो मददगार गिरफ्तार
Fri, 10 Sep 2021 11:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:01 PM IST
सार
संकट मोचन अपार्टमेंट में रहने वाले राकेश बहादुर ने पिछले साल अक्तूबर में अपने साथ हुई साइबर ठगी की रिपोर्ट साइबर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि जांच में मऊ जनपद के मऊनाथ भंजन निवासी मो. अनवर और शहीद परवेज की संलिप्तिता की बात सामने आई।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के साइबर ठग गैंग के दो मददगारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने वहां बैठे अपने आकाओं की मदद से सिविल लाइंस निवासी राकेश बहादुर के खाते से 1.74 लाख रुपये उड़ाए थे। दोनों के कब्जे से लैपटॉप, कार्ड रीडर, सात पासबुक, चार एटीएम कार्ड, पांच चेकबुक, तीन-तीन आधार व पैन, एक फर्जी चेक बरामद किया गया है। साथ ही उनके खाते में पड़े 49 हजार रुपये सीज कराए गए हैं।
संकट मोचन अपार्टमेंट में रहने वाले राकेश बहादुर ने पिछले साल अक्तूबर में अपने साथ हुई साइबर ठगी की रिपोर्ट साइबर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि जांच में मऊ जनपद के मऊनाथ भंजन निवासी मो. अनवर और शहीद परवेज की संलिप्तिता की बात सामने आई। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि जिन खातों में उड़ाई गई रकम ट्र्रांसफर की गई, वह उनके ही हैं। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
झारखंड का अजीत है सरगना
पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि वह बिहार के साइबर ठग गिरोह के मददगार हैं जिसका सरगना अजीत निवासी बिहार है। वह अपने राज्य में रहने वाले लोगों के बैंक अकाउंट डिटेल बिहार के अजीत व सदस्य प्रशांत ठाकुर को कोरियर से उपलब्ध कराते हैं। फिर गिरोह के सदस्य खाते से रकम उड़ाकर उनके खातों में ट्रांसफर कर देते हैं।