{"_id":"6a19f5655eefc9d67b08bcd0","slug":"two-government-tube-wells-are-out-of-order-for-five-years-the-pipeline-is-also-destroyed-allahabad-news-c-407-1-sald1005-15469-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दो सरकारी नलकूप पांच वर्ष से खराब, पाइपलाइन भी ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दो सरकारी नलकूप पांच वर्ष से खराब, पाइपलाइन भी ध्वस्त
Sat, 30 May 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 30 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
शिवम राय
- फोटो : Archive
भंभौरा में लगे सरकारी नलकूप संख्या 30 एम और 88 एम पांच वर्ष से खराब हैं और नलकूप की पाइपलाइन भी ध्वस्त हो गई है। जिस वजह से किसान परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया है।
भंभौरा में दो-दो नलकूप स्थापित होने की वजह से किसानों की अच्छी खेती होने लगी थी। किसानों को उम्मीद थी कि अब खेतीबारी से अच्छा मुनाफा होगा लेकिन पांच वर्ष से दोनों नलकूप खराब पड़े हैं और पाइपलाइन भी ध्वस्त हो गई है। आरोप है कि किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की गई लेकिन खराब पड़े नलकूप ठीक नहीं किए गए।
-- कई बार की गई शिकायत के बाद भी खराब पड़े नलकूप ठीक नहीं किए जा सके। जिससे भंभौरा में किसानों की जमीन असिंचित होती जा रही है। दोनों नलकूपों को ठीक कराया जाना जरूरी है। यदि समस्या दूर नहीं की गई तो तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। -- शिवम राय ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (किसान) उरुवा।
विज्ञापन
-- कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, आईजीआरएस भी किया गया। परंतु विभाग केवल आश्वासन दे रहा है। जिससे भंभौरा के किसानों को सरकारी ट्यूबवेल से पानी नहीं मिल पा रहा है। -- आशीष सिंह।
विज्ञापन
भंभौरा में दो-दो नलकूप स्थापित होने की वजह से किसानों की अच्छी खेती होने लगी थी। किसानों को उम्मीद थी कि अब खेतीबारी से अच्छा मुनाफा होगा लेकिन पांच वर्ष से दोनों नलकूप खराब पड़े हैं और पाइपलाइन भी ध्वस्त हो गई है। आरोप है कि किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की गई लेकिन खराब पड़े नलकूप ठीक नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम राय- फोटो : Archive