फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two employees positive, Gramin Bank's Vikas Bhavan branch sealed

Prayagraj Corona News: दो कर्मचारी पॉजिटिव, ग्रामीण बैंक की विकास भवन शाखा हुई सील

Wed, 15 Jul 2020 10:24 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two employees positive, Gramin Bank's Vikas Bhavan branch sealed
prayagraj news - फोटो : prayagraj
ग्रामीण बैंक कर्मियों के कोविड-19 का पॉजिटिव पाए जाने के बाद विकास भवन के कर्मचारियों में भय व्याप्त है। परिसर स्थित शाखा तथा अगल-बगल के विभाग सील कर दिए गए हैं, लेकिन कर्मचारी दो दिनों तक आवागमन प्रतिबंधित कर पूरे विकास भवन को सैनिटाइज कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


विकास भवन के प्रथम तल स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा के दो कर्मचारी पॉजिटिव आ गए हैं। शाखा के कई अन्य कर्मचारियों की भी जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। अभी रिपोर्ट का इंतजार है। इस तरह से विकास भवन परिसर में मरीज सामने आने के बाद कर्मचारियों में डर है। परिसर में एकत्रित कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पूरे भवन को सील कर सैनिटाइजेशन की मांग की।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने की भी बात कही। विकास भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नरसिंह ने इस संबंध में अफसरों से वार्ता की। उनका कहना है कि दो दिन विकास भवन बंद कर दिया जाता है तो इसके बाद शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। ऐसे में खतरा खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी पॉजिटिव फिर भी खुली बैंक की शाखा, भय

कोविड़-19 पॉजिटिव वालों की सूची में बैंक कर्मियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूरे देश में 78 अफसरों की मौत भी हो चुकी है। इससे कर्मचारियों में भय व्याप्त है। मुश्किल यह कि खतरे वाले क्षेत्र में कई शाखाओं को खोले जाने की शिकायत है। एक बैंक की कीडगंज शाखा में एक कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद भी उसे बंद नहीं किया गया। इसी बैंक की एक अन्य शाखा के आसपास मरीज पाए गए हैं।


इसके बावजूद शाखा खुली होने की शिकायत है। इससे कर्मचारियों का डर और बढ़ गया है तथा उनमें नाराजगी है। हालांकि, कार्रवाई के डर की वजह से कर्मचारी कुछ बोलने से बच रहे हैं। वहीं कर्मचारी नेता अनूप टिग्गा का कहना है कि एक शाखा में इस तरह की शिकायत आई है। इस संबंध में अफसरों से वार्ता की जाएगी। एसबीआई के एजीएम शेखर शुक्ला का कहना है कि जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार ही बैंकिंग काम हो रहे हैं। प्रशासन की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed