{"_id":"61b3336570297c29f9549e64","slug":"two-died-in-road-accident-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : नीलगाय की टक्कर से लोगों की गई जान, आपस में समधी थे दोनो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : नीलगाय की टक्कर से लोगों की गई जान, आपस में समधी थे दोनो
Fri, 10 Dec 2021 04:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 Dec 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलगाय की टक्कर से मोपेड सवार दो लोगों की मौत हो गई। मौत की सूचना से मृतकों के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। बहरिया क्षेत्र के भरेहता गांव के जगदेव यादव (55) एवं सत्य नारायण (58) मोपेड से सहसों की ओर जा रहे थे। दोपहर बारह बजे वह थरवई क्षेत्र के वजीरपुर गांव के सामने पहुंचे थे। एकाएक झाड़ी से नीलगाय का झुंड निकला और मोपेड सवार दोनों लोगों को रौंदता हुआ चला गया।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब दोनों की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद मृतकों के घर पर कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजन पुलिस को शव नही उठाने दे रहे थे।
विज्ञापन
मौत की सूचना मिलते ही मौके पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रावेन्द्र कुमार मिश्र एवं भारतीय किसान यूनियन के जिलाउपाध्यक्ष बबलू दूबे एवं वजीरपुर गांव के पूर्व प्रधान रमा शंकर तिवारी मौके पर पहुंच गए। परिजन को समझा बुझाकर मामला शान्त कराया। रावेन्द्र कुमार मिश्र ने मृतक के परिजनों को पचास पचास हजार रूपया देने को कहा। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन