{"_id":"5c6d3103bdec227368422b98","slug":"two-die-after-falling-off-train-in-up-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर हुआ हादसा, अर्चना एक्सप्रेस से गिरे दो युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर हुआ हादसा, अर्चना एक्सप्रेस से गिरे दो युवक, मौत
Wed, 20 Feb 2019 04:20 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 20 Feb 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में दो युवको के ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग के जगेसर गंज रेलवे स्टेशन पर ये घटना हुई। जीआरपी इंस्पेक्टर फूल सिंह ने बताया मृतक अर्शदीप सिंह (26) और गगनदीप कौर (25) पटना साहिब से दर्शन के बाद अर्चना एक्सप्रेस (राजेंद्र नगर से जम्मू तवी) से पंजाब लौट रहे थे। वह श्रद्धालुओं के एक समूह का हिस्सा थे।
विज्ञापन
सिंह और कौर, दोनों ही B4 AC कोच में सवार थे। जागेशर रेलवे स्टेशन के पास वे कोच के दरवाजे पर खड़े थे। अचानक गिर पड़े उन्हें गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन