फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two days left before bathing festival Kalpwasion

पहले स्नान पर्व को दो दिन शेष मेला क्षेत्र में कल्पवासियों रेला

Sat, 03 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 03 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two days left before bathing festival  Kalpwasion
माघ मेला का पहला स्नानपर्व में दो दिन शेष हैं। आस्था की नगरी बसाने श्रद्धालुओं का रेला संगम क्षेत्र की ओर चल पड़ा है।  माघ मास पर्यंत संगम की रेती पर रहकर स्नान, दान, अनुष्ठान व संतों के सानिध्य में रहकर आध्यात्मिक उन्नति, पुण्य के लिए लाखों लोग मेला क्षेत्र पहुंच रहे हैं। पौष पूर्णिमा का स्नानकर कल्पवास का संकल्प लेने के लिए तीर्थपुरोहितों के स्थान पर दिन पर लोगों का तांता लगा रहा।  बिजली पेयजल, शौचालय आदि बुनियादी सुविधाओं के न होने से मेला क्षेत्र में रह रहे हजारों लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण शिविर निर्माण की रफ्तार धीमी हो गई है। बरसात से उखड़े गेट दोबारा लगाए जा रहे हैं। हालांकि प्रशासनिक तैयारियां अभी भी आधी अधूरी हैं पर दावा है कि पहले स्नान पर्व पर तैयारी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन



 बृहस्पतिवार को दिन भर हुई बारिश ने तीर्थ यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। जहां अभी तक पंडाल न बन पाने के चलते खुले में लोगों को भीगना पड़ा वहीं सारा सामान पुआल, राशन, लकड़ी, बिस्तर, कपड़े सब पानी पानी हो गए। जिनके पंडाल बन गए थे वहां पर पानी भरने से सब सामान भीग गया। लाल सड़क स्थित गंगासेवाअभियानम के शिविर प्रभारी  राजकुमार शर्मा ने बताया उनके टेंट में पानी भर गया है। अभी बिजली पानी, शौचालय आदि की सुविधा नहीं है। बारिश के कारण शिविर निर्माण का कार्य पिछड़ गया है।
विज्ञापन



माघ मेला में मास पर्यन्त रहकर पूजा अर्चना एवं प्रवचन का लाभ लेने के लिए साइत सगुन विचरवा कर कल्पवासियों का जत्था गंगा तट की ओर चल पड़ा है। शुक्रवार को प्रदोष होने से ट्रैक्टर ट्रालियों में सामान लादकर आने वालों के प्रवेश से पांटून पुलों में सारा दिन आवाजाही बनी रही। अव्यवस्थाओं के बीच तीर्थपुरोहित अपने यजमानों का स्वागत करते रहे। प्रयागवाल सभा के अजय कुमार पांडेय ने कहा कि तीर्थपुरोहित अपने यजमानों का कल्पवास विधिविधान से कराएंगे पर प्रशासन की लापरवाही आहत कर रही है। उन्होंने कहा कि तीर्थपुरोहितों ने टेंट लगवा लिए हैं। अधिकतर यजमान शनिवार तक आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शंकराचार्य, दंडीबाड़ा, आचार्यबाड़ा, खाक चौक आदि के शिविर की पूजा होने के बाद ही प्रमुख संतों का प्रवेश होगा। शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, काशी सुमेरूपीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, स्वामी महेशाश्रम, स्वामी विमलदेव आश्रम, सतुआबाबा संतोषदास आदि के शिविर का पूजन रविवार को होगा। शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती के सचिव आचार्य छोटे लाल मिश्रा के अनुसार शंकराचार्य वासुदेवानंद अपने त्रिवेणी रोड स्थित शिविर में पौष पूर्णिमा सोमवार को प्रवेश करेंगे। माघ प्रतिपदा मंगलवार से श्रीमद्भागवत, रासलीला, रामलीला आदि की प्रस्तुति आरंभ हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed