फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two Criminal injured by police bullet in Georgetown, accused of snatching and robbery

Prayagraj : जार्जटाउन में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल, छिनैती और लूट का है आरोपी

Mon, 18 Aug 2025 12:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 12:45 PM IST
सार

छिनैती और लूट के मामले में वांछित चल रहे दो बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जार्जटाउन थाने की पुलिस की गोली बदमाश मंसूर अहमद और आदम खान निवासी झूंसी के पैर में लगी।

विज्ञापन
Two Criminal injured by police bullet in Georgetown, accused of snatching and robbery
जार्जटाउन पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छिनैती और लूट के मामले में वांछित चल रहे दो बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जार्जटाउन थाने की पुलिस की गोली बदमाश मंसूर अहमद और आदम खान निवासी झूंसी के पैर में लगी। घायलावस्था में उसे गिरफ्तार करके पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है।

विज्ञापन


जॉर्जटाउन पुलिस टीम देर रात गश्त पर थी। इसी दौरान दो बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभिरक्षा में इनका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन


एडीसीपी अभिजीत कुमार ने बताया की चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाश भागने लगे और रोकने की कोशिश करने पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में आदम खान और मंसूर अहमद निवासी झूंसी के पैर में गोली लग गई। दोनों  जख्मी हो गए है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों छिनैती और लूट की घटनाएं  करते थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed