फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two communities face to face forcible burial on leased land

पट्टे की जमीन पर जबरन शव दफनाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने

Tue, 25 Feb 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two communities face to face forcible burial on leased land
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा खुर्द गांव में शव दफनाने को लेकर हुए विवाद के दौरान जुटे लोग। - फोटो : PRATAPGARH
जमीन पर शव दफनाने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। कुछ लोग उसे पट्टे की जमीन बता रहे थे तो शव दफनाने वाले उसे अपनी बता रहे थे। बाद में मौके पर पहुंचे लेखपाल और कानूनगो ने विवाद को देखते हुए शव को वहीं पर दफन करवाया।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा खुर्द गांव निवासी मोहम्मद अनीस (45) पुत्र आसीन की मौत बीमारी के चलते रविवार को हो गई। सोमवार की सुबह मृतक के शव को लेकर परिजन बगल की ग्राम सभा पुरैली मकदूमपुर में सडक़ के किनारे शव दफन करने के लिए गड्ढा खोदने लगे।
विज्ञापन

जानकारी होने पर शव दफनाए जाने का ग्रामीणों और पट्टाधारकों ने विरोध करना शुरू कर दिया। बात बढ़ी तो मामले की सूचना ग्राम प्रधान पुरैली मकदूमपुर राकेशधर द्विवेदी को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे प्रधान ने इसकी सूचना राजस्व निरीक्षक पुरुषोत्तम पांडेय तथा हल्का लेखपाल मनीष कक्कड़ को दी गई। थोड़ी देर में ही दोनों मौके पर पहुंच गए। नाप जोख के बाद पता चला कि वह जमीन गुलनार निवासी गिरधारीलाल, सोनू सरोज, कल्लू पटेल, महंगू पटेल, रामप्यारे, रामखेलावन समेत दर्जनों ग्रामीणों को आवासीय के लिए है।

इसके बाद भी मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने सभी को समझा-बुझाकर किसी तरह उसी जमीन पर शव को दफन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed