फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two bullet-riding suspects seen roaming in Air Force campus, case filed

Prayagraj News: वायुसेना परिसर में घूमते दिखे बुलेटसवार दो संदिग्ध, मुकदमा

Thu, 03 Jul 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 03 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two bullet-riding suspects seen roaming in Air Force campus, case filed
प्रयागराज। बमरौली वायुसेना परिसर स्थित मिलिटरी इंजीनियरिंग सर्विस(एमईएस) कार्यालय के पास दो बुलेटसवार संदिग्ध घूमते दिखाई दिए। टाेकने पर मुख्य द्वार से भाग निकले। मामले में पूरामुफ्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट लेफ्टिनेंट कर्नल कुमार अमितेंद्रम की ओर से दर्ज कराई गई है। उन्होंने तहरीर में बताया है कि 30 जून को शाम 05:25 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने बमरौली एयरफोर्स स्टेशन स्थित एमईएस कार्यालय परिसर में भूरे रंग की बुलेट पर सवार होकर अनधिकृत रूप से प्रवेश किया। वह मुख्य द्वार से भीतर आए और एसएनसीओ मेस की ओर बढ़े।
विज्ञापन

इसी दौरान कर्नल रामसुब्रमानियन, अतिरिक्त मुख्य अभियंता के रोकने व पूछताछ किए जाने पर बताया कि वह यहा सिर्फ यूं ही घूमने आए हैं। इसके बाद वह मुड़े और फिर तेजी से मुख्य द्वार से बाहर निकलकर बमरौली स्टेशन की तरफ भाग गए। मुख्य द्वार पर गार्ड मौजूद थे लेकिन, यह समय कार्यालय बंद होने का था। इस कारण कई कर्मचारी एक ही समय में गेट से बाहर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में गार्ड की ओर से इन व्यक्तियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी। इन अज्ञात व्यक्तियों के हाव-भाव कुछ संदेहास्पद प्रतीत हो रहे थे, परंतु इस वक्त इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। ऐसे में शिकायत दर्ज कर जांच पड़ताल कर दोषियों पर कार्रवाई करें। पूरामुफ्ती थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों युवक परिसर से कुछ दूर रहते हैं। उनकी तलाश की जा रही है।


एयरफोर्स परिसर में हुई थी सीडब्ल्यूई की हत्या
29 मार्च की भोर में एयरफोर्स परिसर स्थित सरकारी आवास में ही कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद एयरफोर्स परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे। फिलहाल इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed