{"_id":"6aa4645826d1fa1b1f0a865f","slug":"two-bike-riders-critically-injured-after-being-hit-by-a-car-referred-to-prayagraj-allahabad-news-c-417-1-sald1007-9403-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो गंभीर, प्रयागराज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो गंभीर, प्रयागराज रेफर
Sat, 12 Sep 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
इफको गेट के सामने हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को उठाता क्रेन।
इफको चौकी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर प्रयागराज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इफको गेट नंबर-1 के सामने हुआ। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने शहर रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान नेवादा मुबारकपुर गांव निवासी सच्चिदानंद मिश्रा और अजय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से वीरकाजी गए थे। दोपहर करीब एक बजे दोनों बाइक से हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर जा रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।