प्रयागराज : दुर्गा पूजा पंडाल की तैयारी में जुटे दो कारीगरों की करंट लगने से मौत, दो घंटे तक चक्काजाम
क्षेत्र के बरांव गांव निवासी गणेश प्रसाद केसरवानी का पुत्र शिवम केसरवानी (22) लाइट व साउंड का काम करता है। सोमवार सुबह गांव के राहुल वर्मा (21) केे साथ वह घर से तीन किमी दूर बरइयवा चौराहे पर आयोजक दिनेश केसरवानी के घर के पास लगे दुर्गा पूजा पंडाल में लाउडस्पीकर व लाइट लगाने गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र करछना के बरइयवा चौराहे पर नवरात्र के प्रथम दिन मां के पूजा पंडाल की तैयारी में जुटे दो युवकों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों पूजा पंडाल के पास एक मकान की बालकनी में चढ़कर लाउडस्पीकर बांध रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने कोहड़ार-करछना मार्ग पर जाम लगा दिया। वह मुआवजे व आयोजक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। दो घंटे की मान मनौवल के बाद सीओ व एसडीएम करछना ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
क्षेत्र के बरांव गांव निवासी गणेश प्रसाद केसरवानी का पुत्र शिवम केसरवानी (22) लाइट व साउंड का काम करता है। सोमवार सुबह गांव के राहुल वर्मा (21) केे साथ वह घर से तीन किमी दूर बरइयवा चौराहे पर आयोजक दिनेश केसरवानी के घर के पास लगे दुर्गा पूजा पंडाल में लाउडस्पीकर व लाइट लगाने गया था। पंडाल में तैयारी पूरी करने के बाद दोनों पास स्थित एक मकान की बालकनी में चढ़कर लाउडस्पीकर बांध रहे थे।
इसी दौरान उन्होंने लाउडस्पीकर का तार दूसरी तरफ फेंका। इस बीच तार वहां से गुजर रहे हाईटेंशन तार पर जा गिरा। करंट की चपेट में आने से राहुल नीचे गिर पड़ा। वहीं शिवम बालकनी में ही अचेत होकर गिर गया। यह देखकर आसपास के लोग दोनों को पास स्थित अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वह जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शिवम के परिजन उसका शव लेकर घर पहुंच गए वहीं कुछ देर बाद राहुल का शव लेकर उसके करछना-कोहड़ार मार्ग पर जाम लगाने जा रहे थे कि तभी थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने लगे। इसी बीच शिवम का शव भी लेकर उसके परिजन वहां पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीण राहुल व शिवम का शव मैजिक पर लादकर कौआ बाजार चौराहे पर पहुंच और सड़क पर जाम लगा दिया। वह मुआवजे व आयोजक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे।
सूचना पर एसडीएम करछना रेनू सिंह व सीओ करछना अजीत सिंह चौराहे मौके पर पहुंचे और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। मामले में मृतक शिवम के भाई राजा की तहरीर पर पुलिस ने आयोजक दिनेश केसरवानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक शिवम के पिता गणेश प्रसाद की घर के सामने फल फूल की दुकान है। उनके छह बेटे व दो बेटियां है। शिवम केसरवानी चौथे नंबर का लड़का था। वहीं मृतक राहुल दो भाइयों में छोटा था। घटना को लेकर दोनों परिवार में कोहराम मच हुआ है।
आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। - अजीत सिंह चौहान, सीओ करछना