फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two arrested for prostitution of minor girls

Prayagraj News: नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने के आरोप में दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for prostitution of minor girls
विनोवा नगर मोहल्ले में सोमवार देर शाम नैनी पुलिस ने छापा मार कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। इसमें दो नाबालिग लड़कियां पकड़ी गईं। साथ ही एक महिला समेत मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को एक एनजीओ के जरिए विनोवा नगर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिली। एनजीओ की सटीक जानकारी पर पुलिस ने दबिश दी। छापेमारी के दौरान एक मकान के अंदर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कई युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस जब वहां पहुंची तब कमरे में मौजूद युवक पीछे की दीवार फांद कर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से दो नाबालिग लड़कियों को पकड़ा। इस दौरान सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक महिला और उसके मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कमरे से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी पुलिस के हाथ लगीं। नैनी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराये के कमरे की एवज में मकान मालिक को एक मोटी रकम दिया करती थी। पकड़ी गई महिला और उसके मकान मालिक के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट समेत कई धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed