{"_id":"63e53c1eb9954ac76f0eb486","slug":"two-13-year-old-teenagers-snatched-mobile-four-of-gang-arrested-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : 13 साल के दो किशोरों ने छीना मोबाइल, गिरोह के चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : 13 साल के दो किशोरों ने छीना मोबाइल, गिरोह के चार गिरफ्तार
Fri, 10 Feb 2023 12:01 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:01 AM IST
सार
कीडगंज के बांगड़ धर्मशाला के पांच फरवरी की रात 13 साल के दो किशोरों ने मोबाइल छीन लिया। उनके साथ दो और लोग भी थे। पुलिस ने गिरोह के चार लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कीडगंज के बांगड़ धर्मशाला के पांच फरवरी की रात 13 साल के दो किशोरों ने मोबाइल छीन लिया। उनके साथ दो और लोग भी थे। पुलिस ने गिरोह के चार लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। बारा थाना क्षेत्र के धरा गांव का रहने वाला दीपक सिंह पांच फरवरी को शहर आया था। वह रात में वापस गांव लौट रहा था। बांगड़ धर्मशाला के पास 13 साल के दो किशोरों ने उसे रोका और कहा कि अंकल जी हम लोग गुम हो गए हैं। एक नंबर मिला दीजिए।
विज्ञापन
दोनों लड़कों को देख दीपक को दया आ गई। उसने मोबाइल निकाला और नंबर पूछा। इसी बीच दोनों लड़के उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। पास में ही खड़े और लड़के उनके साथ भागे। दीपक ने थाने पर जाकर इसकी सूचना दी। दरोगा बलवंत यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को रियाज खान समेत चार बच्चों को गिरफ्तार कर लिया गया। रियाज की उम्र 23 साल है। बाकी नाबालिग हैं। सभी गिरोह बनाकर मोबाइल और पर्स छिनैती का काम करते थे।
विज्ञापन