फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   truck loaded with lentils caught fire due to a short circuit; the incident occurred late at night on the Nawab

Prayagraj : शॉर्ट-सर्किट से दाल लदे ट्रक में लगी आग, नवाबगंज हाईवे पर देर रात हुआ हादसा, लाखों का नुकसान

Fri, 26 Dec 2025 08:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Dec 2025 08:09 PM IST
सार

नवाबगंज थाना के मलाक बलऊ गांव के पास खारा, बीकानेर (राजस्थान) से 35 मीट्रिक टन दाल लादकर गाजीपुर जा रहे ट्रक में बृहस्पतिवार की देर रात शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। जिससे ट्रक में लदी 50 फीसदी दाल जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
truck loaded with lentils caught fire due to a short circuit; the incident occurred late at night on the Nawab
आग लगने से दाल लदा ट्रक जलकर राख। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवाबगंज थाना के मलाक बलऊ गांव के पास खारा, बीकानेर (राजस्थान) से 35 मीट्रिक टन दाल लादकर गाजीपुर जा रहे ट्रक में बृहस्पतिवार की देर रात शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। जिससे ट्रक में लदी 50 फीसदी दाल जलकर राख हो गई। बताया जा रहा कि लाखों की कीमत की दाल गाजीपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर जानी थी लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया।

विज्ञापन

ट्रक चालक अजीम हुसैन निवासी बड़ोहर थाना थाना बभनी जनपद सोनभद्र 15 दिसंबर को एमबी एग्रो टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की चना की दाल एसजी लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट खारा, बीकानेर से लादकर गाजीपुर के लिए रवाना हुआ था। ट्रक चालक बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे हंडिया-कानपुर हाईवे थाना नवाबगंज के मलाक बलऊ गांव के सामने पहुंचा। इसी दौरान शॉर्ट-सर्किट से ट्रक में आग लग गई।

विज्ञापन

धुआं उठता देख चालक ने ट्रक रोक दिया और मदद के लिए स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। लेकिन, जब तक अग्निशमन विभाग दमकल की गाड़ी लेकर पहुंचता पूरा ट्रक आग की लपटों से घिरा चुका था और दाल जलकर राख हो चुकी थी। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक ने बताया कि दाल आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचाई जानी थी। लदे माल का करीब 50 फीसदी खराब हिस्सा हो गया। ट्रक चालक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। घटना का संज्ञान में लेते हुए बची हुई दाल की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed