फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Truck collided with a bus woman head got cut off from the body and fell on the road in prayagraj

सिर धड़ से अलग होकर गिरा: ट्रक ने मारी बस में टक्कर, माथा बाहर निकाले बैठी थी अलका; गाड़ी में थे 40 श्रद्धालु

Tue, 25 Jun 2024 06:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Jun 2024 06:06 PM IST
सार

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर स्थित पंचम होटल के पास सोमवार देर रात की है जहां करीब 40 श्रद्धालु जो कि श्रीगंगानगर राजस्थान के रहने वाले हैं उनको लेकर बोल्बो बस संख्या RJ 13 PA 9101 से प्रयागराज से मथुरा वृंदावन की ओर जा रही थी। 

विज्ञापन
Truck collided with a bus woman head got cut off from the body and fell on the road in prayagraj
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से मथुरा वृंदावन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस में ट्रेलर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला का सिर धड़ से अलग होकर सड़क पर गिर पड़ा। वहीं दो लड़कियां भी घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर स्थित पंचम होटल के पास सोमवार देर रात की है जहां करीब 40 श्रद्धालु जो कि श्रीगंगानगर राजस्थान के रहने वाले हैं उनको लेकर बोल्बो बस संख्या RJ 13 PA 9101 से प्रयागराज से मथुरा वृंदावन की ओर जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग दो बजे कोखराज थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर स्थित पंचम होटल के पास दूसरी तरफ से आ रहे वाहन संख्या RJ 06 GB 9735 ट्रेलर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी, जिस कारण बस में बैठी एक महिला अलका पत्नी स्वर्गीय अनंत कुमार उम्र करीब 40 वर्ष निवासी सरदारपुर बीभा थाना सूरतगण सदर कोतवाली जनपद गंगानगर राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई और दो बच्चियों संध्या 12 वर्ष व मल्लिका उम्र 8 वर्ष पुत्री गण पवन कुमार निवासी सरदारपुर बीभा थाना सूरतगण सदर कोतवाली जनपद गंगानगर राजस्थान घायल हैं। 

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी वाहन चालक भैरों गुब्बर पुत्र सुगवा उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम सवारिया थाना पंडेर जिला भीलवाड़ा राजस्थान पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed