{"_id":"5fd275bb8ebc3e3b9263e000","slug":"troubled-wife-of-ssb-driver-attempted-suicide-meerganj-news-bly429686989","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के ड्राइवर से तंग पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी के ड्राइवर से तंग पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो वायरल, पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, शीशगढ़ में हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
शीशगढ़। सीमा सुरक्षा बल के ड्राइवर ने पत्नी पर इस कदर सितम ढाये कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। इसका लाइव वीडियो वायरल हो गया। पति ने पीटकर घर से निकाल दिया तो महिला ने एसपी देहात से शिकायत की। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दहेज में स्कार्पियो गाड़ी की मांग पूरी न होने से नाराज ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति देवेंद्र गंगवार सहित छह ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शीशगढ़ के गांव अभूपुरा उर्फ जोखनपुर निवासी सुरेंद्र गंगवार ने अपनी पुत्री पूजा गंगवार की शादी थाना कैंट के गांव भरतौल निवासी देवेंद्र गंगवार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले स्कार्पियो गाड़ी की मांग करने लगे। इसे लेकर पूजा के साथ मारपीट की जाने लगी। दो बार उसका गर्भपात करा दिया गया। महिला ने बुधवार को एसपी देहात से मिलकर शिकायत की। आरोप लगाया कि पति ने उसकी जिंदगी नर्क से बदतर बना रखी है। कुछ दिन पहले उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसपी देहात ने कार्रवाई का निर्देश दिया था इंस्पेक्टर आरके भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।