{"_id":"64b17b8cddf201f86304bfe9","slug":"trial-of-atiq-ashraf-killers-will-go-on-in-sessions-court-cjm-transfers-case-to-district-judge-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सत्र न्यायालय में चलेगा अतीक-अशरफ के हत्यारोपियों का ट्रायल, CJM ने जिला जज को ट्रांसफर किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सत्र न्यायालय में चलेगा अतीक-अशरफ के हत्यारोपियों का ट्रायल, CJM ने जिला जज को ट्रांसफर किया केस
Fri, 14 Jul 2023 10:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:15 PM IST
सार
तीनों आरोपी सनी, लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य को शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपियों को बताया कि गया उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हो गया है।
विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अतीक-अशरफ हत्याकांड के आरोपियों का ट्रायल सत्र न्यायालय में चलेगा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम ने आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद मामले को जिला जज के पास भेज दिया है। मामले में अब 27 जुलाई को सुनवाई को होगी।
विज्ञापन
इसके पहले तीनों आरोपी सनी, लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य को शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपियों को बताया कि गया उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हो गया है। इसके पहले बृहस्पतिवार को धूमनगंज पुलिस ने दो हजार पेज की केस डायरी और 56 पेज का आरोप पत्र दाखिल किया था। तीनों आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत भी शुक्रवार को पूरी हो गई थी।
विज्ञापन
जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि तीनों के खिलाफ लगाए गए आरोप में सात साल से अधिक की सजा है। इसलिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने मामले को अपने यहां से सत्र न्यायालय स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन