फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Treasurer of High Court Bar Association expressed objection on snatching the rights

Prayagraj News: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष ने अधिकार छीनने पर जताई आपत्ति

Fri, 05 Jan 2024 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 05 Jan 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
Treasurer of High Court Bar Association expressed objection on snatching the rights
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में विवाद खड़ा हो गया है। कोषाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने अध्यक्ष अशोक सिंह को पत्र लिखकर उनके अधिकार का हनन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बाइलॉज का उल्लंघन है। अध्यक्ष इसका जवाब दें।
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने अध्यक्ष और महासचिव को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि पांच बैठकों एवं आकस्मिक आम सभा की सूचना उन्हें नहीं दी गई और न ही एजेंडा बताया गया। उन्हें आज तक कोई मिनट्स भी नहीं दिया गया। जब ब्योरा दिखाने को कहा तो एकाउंटेंट ने मना कर दिया। कहा कि अध्यक्ष और महासचिव ने ब्योरा दिखाने से मना किया है। पहले भी एकाउंटेंट द्वारा ऐसा किया गया है। चेकबुक भी अध्यक्ष एवं महासचिव की कस्टडी में है। यह सारी बातें बाइलॉज की धारा 23, 28 और 33 के खिलाफ है। यह कोषाध्यक्ष की शक्तियों का हनन है। इस बारे में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि यह अंदरूनी मामला है। इसपर सार्वजनिक बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed