फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trauma L1 Centre to be built in SRN Hospital campus, construction may start in May

Prayagraj : एसआरएन अस्पताल परिसर में बनेगा ट्रॉमा एल वन सेंटर, मई में शुरू हो सकता है निर्माण

Mon, 16 Feb 2026 12:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 12:38 PM IST
सार

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में मई से 100 बेड के ट्रॉमा एल वन सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा। सेंटर का निर्माण अस्पताल परिसर में स्थित महिला प्रशिक्षण केंद्र की इमारत के स्थान पर किया जाना है।

विज्ञापन
Trauma L1 Centre to be built in SRN Hospital campus, construction may start in May
एसआरएन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में मई से 100 बेड के ट्रॉमा एल वन सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा। सेंटर का निर्माण अस्पताल परिसर में स्थित महिला प्रशिक्षण केंद्र की इमारत के स्थान पर किया जाना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने इमारत के मूल्यांकन की रिपोर्ट तैयार कर ली है। सोमवार को यह रिपोर्ट मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को सौंप दी जाएगी। इसके बाद नीलामी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि मार्च में प्रशिक्षण केंद्र की इमारत के ध्वस्तीकरण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद बाद मई से ट्रॉमा एल वन सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा। बता दें कि करीब 49 करोड़ रुपए की लागत से ट्रॉमा सेंटर का निर्माण होना है। इसके लिए शासन की तरफ से 15.50 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया जा चुका है।

विज्ञापन

पुराने भवनों को ध्वस्त करने से पहले मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की जाती है, जिसे पीडब्ल्यूडी ने तैयार कर लिया है। सोमवार को यह रिपोर्ट दाखिल होने के बाद नीलामी के लिए टेंडर की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। हमारी तैयारी है कि मार्च में प्रशिक्षण केंद्र की इमारत को ध्वस्त करने के साथ मई में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शुरू कर दिया जाए। - डॉ. मान सिंह, नोडल, भवन निर्माण, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed