फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transcript, migration is too expensive to get out in allahabad university

इविवि में ट्रांसक्रिप्ट, माइग्रेशन निकलवाना भी महंगा

Wed, 14 Sep 2022 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Sep 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Transcript, migration is too expensive to get out in allahabad university
allahabad university - फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में प्रवेश और परीक्षा शुल्क के साथ ट्रांसक्रिप्ट, डुप्लीकेट डिग्री आदि निकलवाने के लिए निर्धारित शुल्क में भी कई गुना वृद्धि कर दी गई है। लेकिन, इसकी जानकारी इविवि की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की गई है। ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परेशान हैं।
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर पूर्व में ट्रासंक्रिप्ट निकलवाने के लिए पांच सौ रुपये शुल्क निर्धारित था, जो अब बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इसके लिए जो फॉर्म वेबसाइट पर अपलोड है, उसमें पांच सौ रुपये शुल्क लिखा है। इस वृद्धि के बारे में इविवि की वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी शहर के बाहर रह रहे हैं और ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, वे परेशान हैं।
विज्ञापन


पुणे में नौकरी कर रहे इविवि से वर्ष 1999 में स्नातक कर चुके फतेह बहादुर सिंह को भी इसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन शुल्क जमा करते वक्त जब दो हजार रुपये का विकल्प सामने आया तो इसकी तस्दीक करने के लिए उन्होंने इविवि के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया, लेकिन उन्हें कोई उचित जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह माइग्रेशन सर्टिफिकेट शुल्क 100 से बढ़ाकर 500 रुपये, डुप्लीकेट डिग्री जुर्माना पांच सौ से बढ़ाकर दो हजार रुपये, डुप्लीकेट माइग्रेशन शुल्क 100 से बढ़कर 250 रुपये, प्री पीएचडी परीक्षा शुल्क दो से बढ़ाकर 10 हजार रुपये, डुप्लीकेट मार्कशीट शुल्क 100 से बढ़कर 200 रुपये किया गया है। वहीं, अन्य प्रकार के शुल्क भी बढ़ाए गए हैं।


पिछले दिनों हुई कार्य परिषद की बैठक में अंतिम मुहर लगने के बाद शुल्क बढ़ोतरी तो लागू कर दी गई, लेकिन इसके हिसाब से आवेदन पत्र अपडेट नहीं किए गए। वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध न होने के कारण अभ्यर्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर का कहना है कि नए फॉर्म तैयार किए जा रहे हैं और शीघ्र ही बदली हुई जानकारी के साथ वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed